शाहजहांपुर की किशोरी के अपहरण में गिरफ्तार
वाराणसी, सितम्बर 20 -- चौबेपुर (वाराणसी)। शाहजहांपुर से करीब दो माह पहले लापता किशोरी को चौबेपुर के हरिहरपुर गांव से पकड़ा गया। उसके अपहरण के आरोपी गांव निवासी आकाश को शाहजहांपुर की पुलिस गिरफ्तार कर ले गई। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग चौबेपुर थाने पहुंच गए। यहां शाहजहांपुर की पुलिस ने औपचारिकताएं पूरी की। इसके बाद किशोरी और आरोपी को साथ ले गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.