शाहजमाल कब्रिस्तान की वक्फ सम्पत्ति में अवैध कब्जे
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों ने शाहजमाल कब्रिस्तान को भी नही छोड़ा। यहां टूटी कब्रों पर पक्की सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। वक्फ-63 के सचिव मोइन अहमद ने बताया कि शाहजमाल क़ब्रिस्तान की 272 बीघा ज़मीन में से आधी से ज़्यादा पर पहले ही अवैध क़ब्ज़ा हो चुका है। अब अवैध क़ब्ज़ेदारों के हौसले इतने बुलंद है कि अस्थाई रास्ते को पक्का बनवा रहे हैं और कुछ कब्रें जो उसमें बनी थी। वह भी तोड़ दी हैं। टूटी कब्रों पर पक्की सड़क बनाने पर आपत्ति करने पर भी काम रुका नही है। जिस जगह यह रास्ता बन रहा है। यह भी पढ़ें- वक्फ भूमि मामले में कमेटी ने सभी सीओ से रिपोर्ट किया तलब वह अठखम्बे के पीछे चरखवालन शाहजमाल कहलाता है। नगर निगम को गुमराह कर काम किया जा रहा है। इस मामले में नगरायुक्त व सीईओ वक़्फ़ बोर्ड से शिकायत की गई है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.