शाहगंज मोड़ पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
अयोध्या, जून 2 -- मिल्कीपुर,संवाददाता। इनायतनगर थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर बाद हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना नेशनल हाईवे 330ए पर कुचेरा बाजार के शाहगंज मोड़ के पास दोपहर लगभग तीन बजे हुई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान फैजाबाद अयोध्या के निराला नगर खोजनपुर वार्ड निवासी 55 वर्षीय रामसागर यादव पुत्र बलभद्र के रूप में हुई है। रामसागर अपनी मोटरसाइकिल से फैजाबाद की ओर से कुचेरा बाजार आ रहे थे। जैसे ही वह शाहगंज मोड़ पर पहुंचे,फैजाबाद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कुचलते हुए निकल गया。 यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार के पिकअप की टक्कर से ट्रैक्टर चालक की मौत, वाहन जब्तघटना की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की सूचना एनएचएआई हेल्पलाइन 1033 और इनायतनगर पुलिस को दी। सूचना मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.