जौनपुर, फरवरी 13 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के रामलीला मैदान में गुरुवार को आयोजित श्रीराम कथा के प्रथम दिन कथा व्यास राजन महाराज ने भगवान श्रीराम के चरित्र, मर्यादा और आदर्शों का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। वातावरण भक्तिमय हो गया और श्रोता कथा में पूरी तरह तल्लीन नजर आए। अपने प्रवचन में राजन महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम केवल एक राजा नहीं, बल्कि जीवन जीने की संपूर्ण विधा हैं। उन्होंने श्रीराम के बाल्यकाल, गुरु वशिष्ठ से शिक्षा, माता-पिता के प्रति आज्ञाकारिता और सत्य व धर्म के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरक कथाएं सुनाईं। महाराज ने बताया कि राम का जीवन आज के समाज के लिए मार्गदर्शक है। जहां संयम, त्याग और कर्तव्यबोध की सर्वाधिक आवश्यकता है। कथा के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.