प्रयागराज, दिसम्बर 19 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। शाहगंज इलेक्ट्रिकल मार्केट में म्यूजिक सिस्टम की तेज आवाज को लेकर व्यापार मंडल और दुकानदारों के बीच शुक्रवार को हुई बैठक में यह सर्वसम्मति से तय किया गया है कि अब टेस्टिंग के लिए केवल 10 सेकंड तक ही म्यूजिक सिस्टम बजाएंगे। शाहगंज मार्केट में ईयरफोन और बड्स से लेकर शादी-विवाह, आर्केस्ट्रा और डीजे पार्टियों के लिए भारी म्यूजिक सिस्टम बड़ी संख्या में बिकते हैं लेकिन कुछ दुकानदार ग्राहकों को आकर्षित करने और आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते लगातार तेज आवाज में म्यूजिक सिस्टम बजा रहे थे। इसके कारण आसपास के लोगों, बुजुर्गों, बीमार व्यक्तियों और विद्यार्थियों को खासा परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इसकी शिकायत थाने तक भी पहुंची थी। इसके बाद हुई बैठक में सभी दुकानदारों ने एक स्वर में यह प्रस्ताव रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.