जौनपुर, मार्च 8 -- जौनपुर, संवाददाता। जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र और एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की। इसी प्रकार बदलापुर में एडीएम वित्त एवं राजस्व परमानन्द झा, मछलीशहर में अपर जिलाधिकारी भू राजस्व अजय कुमार अंबष्ट, मड़ियाहूं में एसडीएम नवीन कुमार की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित हुआ। सदर तहसील का समाधान दिवस कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में सीडीओ ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।हिसं शाहगंज के अनुसार तहसील सभागार में जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। पुलिस अधिक्षक कुंवर अनुपम सिंह भी उपस्थित रहे। इस दौरान कुल में 57 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुआ। जिसमें से म...