जौनपुर, अप्रैल 8 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। रेलवे स्टेशन पर चल रहे काम को अब अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर एक और प्लेटफार्म नंबर दो पर बने नए ट्रैक का बुधवार को उद्घाटन किया गया। यहां से एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यानी अब दोनों प्लेटफार्म पर गाड़ियां आएंगी।रेलवे के कार्यकारी सुरक्षा निदेशक (एडीएसपी (ई) जेएस कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन रवाना किया। कार्यक्रम में सहायक अभियंता एके सिंह (लखनऊ), यातायात निरीक्षक विनोद कुमार (जौनपुर), जेई कंस्ट्रक्शन अर्पित वर्मा, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (निर्माण) प्रवीण कुमार, रेल पथ से जुड़े दिनेश चौधरी तथा स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस नए ट्रैक के शुरू होने से ट्रेनों के संचालन में सुगमता आएगी और यात्रियों को बेह...