जौनपुर, दिसम्बर 22 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बीबीगंज चौकी अंतर्गत गोड़िला गांव की मुख्य बाजार मूलभूत सुविधाओं से पूरी तरह वंचित हैं। जबकि उक्त बाजार लगभग 20 गांवों के लोगों की आवाजाही का केंद्र है। बाजार में एक भी स्ट्रीट लाइट न होने से सूरज ढलते ही पूरी बाजार में धुप अंधेरा छा जाता है। उक्त बाजार में किसी भी खंभे पर स्ट्रीट लाइट नहीं है। जिससे रात में हादसों का डर रहता ही है। ठंड और कोहरे के मौसम में चोरों की सक्रियता बढ़ने से बाजार के रहवासियों और दुकानदारों को चोरी होने की आशंका भी बढ़ गई है। सड़क पर पूरी तरह अंधेरा होने के चलते वाहनों की आपस में टक्कर होने या गड्ढों में गिरने का खतरा बना रहता है। पुलिस को भी रात में गश्त के दौरान अंधेरे के कारण परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी रोहित गुप्ता, हरिशंकर...