भागलपुर, जनवरी 31 -- शाहकुंड। प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित सुखसरोवर मध्य विद्यालय के शिक्षक को जिला स्तर पर टीएलएम मेला में सफल होने पर सम्मानित किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस सम्मान समारोह में शिक्षक भूपेंद्र कुमार को विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, मनोज सिंह के अलावा संजीव कुमार और अन्य शिक्षकों द्वारा अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...