भागलपुर, मार्च 30 -- मैट्रिक की परीक्षा में राज्य में सातवां स्थान हासिल करने वाले अंकुश कुमार मूलत: सुल्तानगंज के तिलकपुर गांव के रहने वाले हैं। अंकुश ने 500 में 484 अंक (96.8 प्रतिशत) प्राप्त किया है। अंकुश की आईएएस अधिकारी बनने की ख्वाहिश है। पिता कपिलदेव यादव मजदूरी करके बेटे को पढ़ाने की ठाने हुए हैं। उन्होंने कहा कि जहां तक संभव होगा, वे पढ़ाएंगे। मां कबूतरी देवी गृहिणी हैं। उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय पचरुखी से उत्तीर्ण अंकुश ने कहा कि स्कूल के अलावा वह गांव के शिक्षक द्वारा पचरुखी में चलाए जा रहे कोचिंग में दो घंटे पढ़ते थे। घर पर पांच से छह घंटे पढ़ाई करते हैं। चार बहन और एक भाई में तीसरे स्थान पर अंकुश है। सादपुर गांव में उनके ननिहाल में माता-पिता बसे हुए हैं। यहीं उनका बहुत दिनों से घर है। कच्चा मकान है। मकान की जमीन के अलावा क...