भागलपुर, जुलाई 17 -- शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाईवे 85 पर गुरुवार की दोपहर अंबा ठाकुरबाड़ी के पास दो कार की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना की सूचना पर तुरंत एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चार लोगों की गंभीर हालत देखते हुए रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुमित कुमार ने बताया कि रेफर चार लोगों में दो की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायलों में दिलमोहन सिंह (70), अमित कुमार (35), निशा कुमारी (25), जयराम यादव (48), शशि कुमार (45) सभी मुंगेर जिला के हैं जबकि किशोरी ठाकुर (60) शाहकुंड के अंबा निवासी हैं। किशोरी ठाकुर दुर्घटना के समय वहीं पर खड़े थे। मृतक की पहचान मुंगेर के कासिम बाजार निवासी विन...