भागलपुर, मार्च 7 -- शाहकुंड, एक संवाददाता। शाहकुंड-अमरपुर स्टेट हाइवे 85 पर अंबा ठाकुरबाड़ी के पास ट्रैक्टर के धक्के से स्कूटी पर सवार किसान सलाहकार निशित कुमार उर्फ गुड्डू (45 वर्ष) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को तुरंत अस्पताल लाया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त कर लिया है। थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अंबा निवासी और इसी पंचायत के किसान सलाहकार निशित कुमार अपने बगीचे के पास से स्कूटी पर सवार होकर घर आ रहे थे। तभी सामने से आ रहे ईंट लोड ट्रैक्टर ने धक्का मार दिया। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने उन्हें शाहकुंड सीएचसी लाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। घटना को लेकर पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.