भागलपुर, सितम्बर 1 -- शाहकुंड। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम भागलपुर द्वारा अन्य पिछड़ा वर्ग कन्या आवासीय प्लस टू उच्च विद्यालय शाहकुंड में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) एवं वित्तीय साक्षरता पर विशेष जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डीएचईडब्ल्यू के डिस्ट्रिक्ट मिशन कोऑर्डिनेटर तबरेज खान ने छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं अधिकारों के साथ 181 महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन तथा बाल विवाह की रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही आदमपुर, भागलपुर स्थित कामकाजी महिला छात्रावास 'आकांक्षा' के संबंध में भी छात्राओं को जानकारी प्रदान की गई। अंत में छात्राओं को बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई गई तथा एमएचएम किट का वितरण किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...