भागलपुर, मार्च 25 -- प्रखंड की मकंदपुर पंचायत की सदस्य ममता शर्मा ने बीडीओ को पत्र लिखकर आंधी और बारिश से नुकसान हुए फसल की क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि इस पंचायत के किसानों की पहले बाढ़ से धान की क्षति हुई थी और अब आंधी और बारिश से रबी फसल को नुकसान हुआ है। इस नुकसान का आकलन कराकर किसानों को क्षतिपूर्ति दिलाने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...