भागलपुर, फरवरी 27 -- शाहकुंड। गर्मी का मौसम आने के साथ ही चापाकल खराब होने लगे हैं। इसके पीछे पानी का जलस्तर नीचे चला जाना बताया जा रहा है। ऐसे में शाहकुंड बाजार और किरणपुर चौक पर स्थित पीएचईडी का चापाकल खराब होने से वहां के लोगों को दिक्कत हो रही है। शाहकुंड बाजार में लोगों का कहना है कि बहुत चलाने के बाद थोड़ा पानी निकलता है। उधर किरणपुर चौक पर खराब पड़े चापाकल के चारों ओर कूड़े का अंबार लगा हुआ है। खराब पड़े चापाकल को लेकर विभाग की कनीय अभियंता नेहा कुमारी ने कहा कि मिस्त्री को भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...