भागलपुर, मई 11 -- शाहकुंड। प्रखंड के हरपुर गांव में तीसरे दिन भी जलापूर्ति शुरू नहीं हो पाई है। यहां मोटर खराब होने के कारण पानी सप्लाई बंद है। पंप चालक ने बताया कि नया मोटर खरीद कर लगाए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। दो-तीन दिन में यह काम हो जाएगा। उधर जलापूर्ति शुरू नहीं होने से ग्रामीणों के सामने भारी कठिनाई हो गई है। आमलोगों के अलावा मवेशियों के लिए भी पानी मिलना मुश्किल हो गया है। लोग जैसे-तैसे व्यवस्था कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- शाहकुंड के हरपुर में तीसरे दिन भी पानी सप्लाई शुरू नहीं यह भी पढ़ें- दस दिन बाद आपूर्ति हुई बहाल, दस मिनट बाद फिर से फुंका मोटर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...