शाहकुंड के सरहा गांव में निकाली गई कलश शोभायात्रा
भागलपुर, अप्रैल 4 -- शाहकुंड। प्रखंड के सरहा गांव में शुक्रवार को भागवतकथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश शोभायात्रा निकाली गई। एक सप्ताह तक चलने वाले इस यज्ञ को लेकर सुल्तानगंज से टैंकर से गंगा जल भरकर कपसौना दुर्गा मंदिर प्रांगण में लाया गया था। यहां से जल भरकर महिलाओं ने माथे पर कलश लेकर महादेव स्थान होते हुए सरहा गांव के यज्ञ स्थल तक लाया गया। इस शोभायात्रा को घोड़े और बैंड बाजा से सजाया गया था। इस यज्ञ में कथावाचिका सुश्री किंकरी किशोरीजी द्वारा प्रवचन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.