भागलपुर, अप्रैल 25 -- शाहकुंड। डीएम के आदेश पर शुक्रवार को प्रखंड के सभी पंचायतों में जन कल्याणकारी योजनाओं की जांच हुई। इसके लिए टीम गठित की गई थी। बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि जांच तो हुई है लेकिन विस्तृत जानकारी उन्हें नहीं है। इधर मकंदपुर पंचायत के मुखिया पिंटू दास ने कहा कि उनके पंचायत में वरीय उपसमाहर्ता सोनाली कुमारी द्वारा मनरेगा, आंगनबाड़ी, विद्यालय, जन वितरण एवं पीएम आवास की जांच की गई। अन्य पंचायतों में भी जांच की गई। यह भी पढ़ें- वरीय उपसमाहर्ता ने किया निरीक्षण, निर्देश यह भी पढ़ें- अधिकारियों की टीम ने योजनाओं की जांच में पकड़ी कई गड़बड़ियां

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...