भागलपुर, फरवरी 6 -- प्रखंड के वासुदेवपुर पैक्स में मतदान शुक्रवार को कराया जाएगा। इसके लिए तीन बूथ बनाया गया है। बीडीओ राजीव रंजन ने कहा कि पोलिंग पार्टी को बूथ पर भेज दिया गया है। यहां अध्यक्ष एवं प्रबंधकारिणी सदस्य पद के लिए चुनाव कराया जा रहा है। मतगणना शुक्रवार शाम को की जाएगी। अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...