भागलपुर, मई 1 -- शाहकुंड। प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय झिकटिया ( अनुसूचित जाति) की व्यवस्था से नाराज ग्रामीणों ने जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारियों को आवेदन देकर शिकायत की है। जिसमें कई दिनों तक मध्याह्न भोजन बंद रहने, यदि मध्याह्न भोजन बनता है तो आवश्यकता से अधिक बच्चों की संख्या बढ़ाने, आवंटित चावल गबन करने, विकास की राशि खर्च नहीं करने, खेलकूद की राशि का सदुपयोग नहीं करने सहित कई बिंदुओं पर गहन जांच की मांग की गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रविकांत कुमार ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन किए जाने से ग्रामीणों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। व्यवस्था सुदृढ़ होने से जो नाराज हैं, उनके द्वारा शिकायत की गई है। यह भी पढ़ें- विद्यालय में आवश्यक संसाधनों की कमी जल्द होगी दूर : विधायक यह भी पढ़ें- नरकटियागंज के मुजौना स्कूल में ग्रामीण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.