भागलपुर, अप्रैल 25 -- शाहकुंड। प्रखंड अंतर्गत दरियापुर पंचायत के चंद्रभानपुर ग्राम में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ के उपलक्ष्य पर चल रहे श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। इस दौरान वृंदावन उत्तर प्रदेश की कथावाचिका सुश्री राजलक्ष्मी जी ने सती शिव विवाह और माता पार्वती के जन्म प्रसंग पर प्रवचन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...