भागलपुर, फरवरी 18 -- अंचल कार्यालय में मंगलवार को लगाए गए शिविर में 78 मामले आए। इनमें अधिकतर मामले दाखिल-खारिज, परिमार्जन, काबिल लगान एवं मापी से संबंधित था। सीओ डॉ. हर्षा कोमल ने कहा कि इनमें से सभी मामलों का निष्पादन कर दिया गया। काबिल लगान से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस शिविर में आवेदन जमा करने के लिए लोगों की लंबी कतार लगी हुई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...