रायबरेली, जुलाई 8 -- रायबरेली संवाददाता। शहर के एक प्राईवेट हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बच्ची की बिगड़ी हालत के बाद लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच के नाम पर की गई लोपापोती की जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिनस्थों को जमकर फटकार लगाई। डीएम की फटकार के बाद एसीएमओ की ओर से शहर कोतवाली में तहरीर देकर हॉस्पिटल संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शहर के जेल रोड पर स्थिति शास्वत प्राईवेट हॉस्पिटल में बीती 29 जून को प्रतापगढ़ के लालगंज अझारा थाना क्षेत्र की रहने वाली दस साल की बच्ची को इलाज के लिए भर्तर्ी कराया गया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया था। जहां इलाज के दौरान बच्ची की मौत हो गई थी। मामले में मृतक बच्ची के परिजनों की ओर से बीते सोमवार को डीए...