वाराणसी, फरवरी 4 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। काशी विद्यापीठ के मालवीय हिन्दी पत्रकारिता संस्थान दस दिवसीय शोध पद्धति पाठ्यक्रम के दूसरे दिन भारतीय ज्ञान परम्परा तथा शोध और शोध पद्धतियां विषय पर व्याख्यान आयोजित हुआ। प्रथम सत्र के मुख्य वक्ता उत्तराखंड सरकार के मीडिया सलाहकार एवं आईआईएमसी, नई दिल्ली के पूर्व डीन एकेडमी प्रो. गोविन्द सिंह रहे। उन्होंने कहा कि भारतीय ज्ञान परम्परा शास्त्र से लेकर लोक तक विस्तारित है। यह परम्परा स्थूल से सूक्ष्म की ओर अग्रसर होती है। उन्होंने वेद, वेदांग, उपनिषद, दर्शन, पुराण, बौद्ध एवं जैन ग्रंथों के माध्यम से भारतीय ज्ञान की वैज्ञानिकता पर प्रकाश डाला और प्राच्य ज्ञान के प्रति हीन भावना त्यागने का आह्वान किया। द्वितीय सत्र के मुख्य वक्ता डॉ. मुंकेश कुमार शुक्ल ने कहा कि शोध समाज के लिए समावेशी विकास की नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.