बेगुसराय, मार्च 19 -- बीहट। बीहट नगर परिषद के वार्ड 25 खेमकरणपुर टोला में गुरूवार को शुरू हुई श्रीमदभागवत कथा के प्रथम दिन कथा व्यास पंडित रामउदय झा ने कहा कि शास्त्रों के रहस्य को जानने व समझने के लिए सत्संग बेहद जरूरी है। जन्म-जन्मान्तर के पुण्य और प्रभु के असीम कृपापात्र लोगों को ही सत्संग का अवसर प्राप्त होता है। कथा व्यास ने कहा कि सत्संग से जीवन संवरता है। मौके पर मनोज सिंह, रौशन सिंह श्वेता देवी, रामउदगार सिंह, राजीव सिंह, रविशंकर, अमरनाथ समेत अन्य मौजूद थे। 25 मार्च तक श्रीमदभागवत कथा ज्ञान यज्ञ होना है। मुकेश झा व उनकी टीम कथाव्यास को संगीतमयी कथा कहने में सहयोग कर रहे हैं। कथा के दौरान लोग मनमोहक झांकी का भी आनंद उठा रहे हैं। (नि.सं.)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.