अमरोहा, मई 3 -- शनिवार को राधा कृष्ण पब्लिक स्कूल में इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच का आयोजन किया गया। शास्त्री व टैगोर हाउस की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले के दौरान छात्र, शिक्षक भी मौजूद रहे। टॉस जीतकर टैगोर हाउस ने पहले गेंदबाजी की। शास्त्री हाउस की टीम ने शानदार बल्लेबाजी कर 288 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा कर टैगोर हाउस की टीम 156 रन ही बना सकी। शास्त्री हाउस इंटर हाउस क्रिकेट टूर्नामेंट का विजेता बना। शिव्यांश यादव मैन ऑफ द मैच रहे। प्रधानाचार्य डॉ.शिक्षा सरदाना ने प्रतिभागियों को बधाई दी। समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। विद्यालय अध्यक्षा अदिती टंडन ने विजेताओं को पदक व ट्रॉफी प्रदान कीं। यह भी पढ़ें- बहादुरपुर ने हायाघाट को हरा जीता खिताब

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...