औरंगाबाद, जनवरी 30 -- सुप्रसिद्ध साहित्यकार आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री महोत्सव के आयोजन को लेकर शुक्रवार को कुटुंबा प्रखंड के दधपा गांव में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता स्थानीय शिवकुमार सिंह ने की जबकि संचालन अधिवक्ता सिद्धेश्वर विद्यार्थी ने किया। बैठक में बताया गया कि पिछले वर्ष 4 और 5 फरवरी को कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सहयोग से दधपा में महोत्सव का आयोजन कराया गया था लेकिन इस वर्ष अब तक कोई प्रशासनिक तैयारी नहीं दिख रही है जिससे लोगों में नाराजगी है। कला संस्कृति पदाधिकारी के हवाले से उन्होंने बताया कि महोत्सव को विभागीय कैलेंडर से हटा दिया गया है, पर इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है। इस पर बैठक में कला संस्कृति पदाधिकारी के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। सदस्यों ने कहा कि आचार्य जानकी वल्लभ शास्त्री ने अप...