मिर्जापुर, फरवरी 18 -- चेतगंज। चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री पुल पर मंगलवार की शाम ब्रेजा कार बाइक सवार सिपाही को टक्कर मारते हुए दूसरी कार में भिड़ गई। टक्कर से दूसरी कार शास्त्री पुल के डिवाइडर पर चढ़ गई। बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना से शास्त्री पुल पर घंटों जाम की स्थित बन गई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर जाम खुलवाया। जौनपुर जिले के जौनपुर बाजार निवासी दीपक सिंह मड़िहान में वन विभाग में सिपाही के पद पर तैनात हैं। वह शाम लगभग साढ़े पांच बजे जौनपुर से ड्यूटी पर आ रहे थे। जैसे ही चील्ह थाना क्षेत्र के शास्त्री ब्रिज पर पहुंचे। तभी मिर्जापुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सामने से टक्कर मार दिया। बाइक सवार सिपाही दूर जा गिरा। टक्कर के बाद फंसी बाइक को घसीटते हुए कार चालक भागने लगा। उसी दौरान सामने से आ रही दूसरी कार में ब्रेजा...