प्रयागराज, जून 11 -- प्रयागराज। शास्त्री पुल की दारागंज से झूंसी की ओर जाने वाली लेन पर गुरुवार से मरम्मत कार्य को तेज किया जाएगा। इस लेन में वाटर प्रूफ सड़क बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी ने दो मैस्टिक कुकर मशीन मंगवाई है। मशीन से दोपहर में बिटुमिन, गिट्टी व मार्बल डस्ट के मिश्रण से सड़क का निर्माण किया जाएगा, जबकि मिलिंग मशीन से रातभर सड़क उखाड़ने का कार्य कराया जाएगा। पुल की झूंसी जाने वाली लेन पर दो किमी लंबाई तक मरम्मत कार्य की शुरुआत तीन मई की देर रात से हुई थी। इस लेन की 7.5 मीटर चौड़ाई में से अभी एक हिस्से में चार मीटर चौड़ाई तक सड़क उखाड़ने का कार्य चल रहा है। यह भी पढ़ें- नालियों की गहराई कम, ढलान भी सही नहीं, जोन-1 के 13 वार्डों की कुछ ऐसी दिखी तस्वीर सात दिनों में एक किमी तक सड़क उखाड़ी जा चुकी है। इस एक किमी के हिस्से में वाटर प्रू...