कानपुर, मार्च 13 -- कानपुर, संवाददाता। शास्त्री नगर में चोरों ने ताला बंद मकान में धावा बोल नकदी व जेवर समेत लाखों का माल उड़ा ले गए। पड़ोसी ने गृहस्वामी व काकादेव पुलिस को सूचना दी। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश कर रही है। शास्त्री नगर निवासी जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि नौ मार्च को वह परिवार समेत निजी काम से गाजियाबाद गए थे। इस दौरान घर का ताला तोड़ शातिर अंदर दाखिल हो गए। फिर अलमारी का लॉकर तोड़ नकदी व जेवर समेत लाखों का माल चोरी कर ले गए। पीड़ित ने जेवरात के मिलान के बाद चोरी गए माल की सही आंकलन बताने की बात कही है। कार्यवाहक थाना प्रभारी उदयवीर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं घर के आस-पास लगे सीसी फुटेज खंगाल कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.