गिरडीह, जून 7 -- गिरिडीह। अखिल विश्व गायत्री परिवार, गायत्री शक्तिपीठ गिरिडीह के तत्वावधान में शनिवार को शास्त्री नगर में पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। दीप प्रज्वलित कर मां गायत्री की वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संचालन गायत्री शक्तिपीठ की महिला मंडल की बहनों ने किया।

कार्यक्रम का संचालन गुरु एवं गायत्री वंदना के बाद सभी देवी-देवताओं का आह्वान कर पांचों कुंडों में श्रद्धालुओं ने गायत्री महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्र व अन्य वैदिक मंत्रों से आहुतियां दीं। सबके उज्ज्वल भविष्य, सुखी, स्वस्थ व मंगलमय जीवन की प्रार्थना आदिशक्ति मां गायत्री से की गई। इस शुभ अवसर पर गायत्री परिवार के सदस्य दयानंद प्रसाद एवं उर्मिला बरनवाल की विवाह की साठवीं वर्षगांठ मनाई गई। उपस्थित जनों ने दोनों के स्वस्थ व दीर्घ जीवन की कामना की।

विश...