शास्त्री द्वितीय चक्र की मेधा सूची प्रकाशित
दरभंगा, सितम्बर 3 -- दरभंगा, नगर संवाददाता। कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विवि में शास्त्री प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026- 30 में नामांकन के लिए द्वितीय चक्र की मेधा सूची बुधवार को प्रकाशित कर दी गई है।
नामांकन की प्रक्रिया इस चक्र में चयनित अभ्यर्थी तीन से सात सितंबर तक अपने आवंटित महाविद्यालय में जाकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद नामांकन करा सकेंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. पुरेन्द्र वारिक ने कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पाण्डेय के आदेशानुसार नामांकन संबंधी गाइडलाइन जारी कर दी है। यह जानकारी देते हुए पीआरओ डॉ. निशिकांत ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित अवधि के भीतर आवंटित महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक अभिलेखों का सत्यापन कराना होगा। तभी संबंधित छात्र अपने आईडी से ऑनलाइन नामांकन शुल्क भुगतान कर पाएंगे। चयनित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.