बस्ती, अगस्त 1 -- बस्ती, निज संवाददाता। संसद भवन परिसर में सांसद पप्पू यादव की ओर से भगवान श्रीराम के चित्र के साथ कथित आपत्तिजनक व्यवहार, साधु-संतों के प्रति अभद्र टिप्पणी तथा सनातन धर्म के कथित अपमानजनक कार्य के विरोध में भाजपा ने शास्त्री चौक पर प्रदर्शन किया। सांसद पप्पू यादव के विरूद्ध नारा लगाते हुए पुतला जलाया। प्रदर्शन व पुतला दहन का नेतृत्व करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि भगवान राम के चित्र का अनादर, सनातन धर्म और साधु-संतों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं होगी। किसी भी धर्म या आस्था का अपमान करने से बचना चाहिए। यह भी पढ़ें- सनातन धर्म को सांसद ने कलंकित किया : संजीव भाजपा ऐसे किसी भी कृत्य का पुरजोर विरोध करती है। भाजपा ने सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उनके गिरफ...