मिर्जापुर, जनवरी 12 -- मिर्जापुर। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में रविवार को शस्त्री और आचार्य की परीक्षाएं जनपद के चार संस्कृत महाविद्यालयों में दो पालियों में परीक्षाएं हुईं। दोनों पालियों की परीक्षा में कुल 46 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उपनिरीक्षक संस्कृत पाठशालाएं विंध्याचल मंडल राज कुमार दीक्षित ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का दौरा कर नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित कराई। शास्त्री एवं आचार्य की दोनों पालियों में कुल 415 विद्यार्थी परीक्षा में पंजीकृत रहे। जिनमें 369 विद्यार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। सनातन ब्रम्ह शंकर संस्कृत विद्यालय, चुनार श्रीमती भगीरथी ट्रस्ट महाविद्यालय, आदर्श श्रीशिव प्रसाद संस्कृत महाविद्यालय ड्रमंडगंज, गोस्वामी तुलसीदास संस्कृत महाविद्यालय जमालपुर में प्रथम पाली में शास्त्री प्रथम सम...