मिर्जापुर, फरवरी 17 -- मिर्जापुर। जिले के नयनपुर ब्लाक के मुहम्मदाबाद गांव में महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित शास्त्रीय संगीत समारोह में सुरों का सरिता बहाई। रात्रि से सुबह तक चले शास्त्रीय संगीत समारोह में यूपी और बिहार से आए राष्ट्रीय शास्त्रीय संगीत कलाकारों ने गायन, वादन के अद्भुत संयोजन के साथ अपने सुरों की जादू बिखेर का माहौल को शिवमय बना दिया। समाज सेवी आशा पाण्डेय व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिशंकर सिह ने कार्यक्रम का शुभारंभ कराया। डा. नागेंद्र प्रसाद द्विवेदी एवं सौम्या द्विवेदी ने कलाकारों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। समारोह का शुभारंभ अहरौरा की वंदना अनमोल के भजन एवं गीत सजा दो घर को गुलशन सा मेरे सरकार आये हैं से हुआ। वाराणसी से आई शिखा द्विवेदी ने सत्यम् शिवम् सुन्दरम् प्रस्तुतियों से माहौल को शिवमय बनया। वाराणसी के ही श...