सहरसा, मार्च 6 -- कहरा, एक संवाददाता। कला संस्कृति विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन सहरसा के संयुक्त तत्वावधान में बनगांव में आयोजित तीन दिवसीय होली महोत्सव का समापन मंगलवार को स्थानीय ललित झा बंगला परिसर में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम के साथ हुआ। कार्यक्रम में देश के प्रतिष्ठित कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। नई दिल्ली से आए पंडित हरीश तिवारी तथा मथुरा की डॉ आम्रपाली त्रिवेदी ने बसंत बहार, भैरवी, मारू विहार सहित विभिन्न रागों में होली और शास्त्रीय गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। उनके मधुर स्वरों ने देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। तबला पर नई दिल्ली के पंडित मिथलेश झा और हारमोनियम पर लखनऊ के पंडित धर्मनाथ मिश्र ने संगत कर कार्यक्रम को और भी प्रभावशाली बना दिया। पूर्व मंत्री एवं सोनवर्षा के विधायक रत्नेश सादा ने कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.