नई दिल्ली, जून 11 -- नई दिल्ली। इंडिया इंटरनेशनल सेंटर (आईआईसी) में गुरुवार को समर फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक एंड डांस का आयोजन किया। इसमें शास्त्रीय संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत दिल्ली के वायलिन वादक डॉ. संतोष नाहर के वादन से हुई। इसके बाद हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका नीला सिन्हा रॉय ने अपनी प्रस्तुति से संगीत प्रेमियों की खूब सराहना बटोरी। इसका आयोजन आईआईसी के सीडी देशमुख ऑडिटोरियम में किया जा रहा है। प्रवेश सभी के लिए निःशुल्क है। उत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को भी शास्त्रीय नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी। शाम छह बजे भुवनेश्वर के कलाकार सौरव मोहंती ओडिसी नृत्य प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद शाम सात बजे चेन्नई की नृत्यांगना संध्या ईश्वर भरतनाट्यम की प्रस्तुति देंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...