प्रयागराज, मई 23 -- इलाहाबाद संग्रहालय में शनिवार को धरोहर संगीत संध्या आयोजित की गई। इस अवसर पर गायक उत्कर्ष ने राग यमन, छोटा खयाल, बड़ा खयाल पर शाम को सुरमयी बनाया। उन्होंने सुन्दर सुघर मोरा बालम चुनरिया मंगाई दे, चूड़िया पहनाई दे... प्रस्तुत का श्रोताओं का मंत्रमुग्ध कर दिया। संचालन डॉ. सुशील कुमार शुक्ल, आभार ज्ञापन डॉ. संजू मिश्रा ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...