बोकारो, अगस्त 31 -- बोकारो, प्रतिनिधि। सेक्टर 4 के दिल्ली पब्लिक स्कूल सोमवार को स्पिक मैके की ओर से भारतीय शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ एएस गंगवार ने कलाकारों का स्वागत व सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति व शास्त्रीय संगीत की समृद्ध परंपरा से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं। बनारस घराने की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ा रहे पं रितेश मिश्रा व पं रजनीश मिश्रा ने युगल गायन से विद्यार्थियों व शिक्षकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने संगीत की महिमा पर आधारित रचना से प्रस्तुति की शुरुआत की। इसके बाद राग अहिर भैरव में प्रसिद्ध बंदिशों की प्रस्तुति दी। यह भी पढ़ें- शास्त्रीय संगीत समस्त संगीत की जननी, एआई इसका स्थान नहीं ले सकती : मिश्रा बंधु तबले पर कौशिक कुंवर व हारमोनियम पर सुमित मिश्...