नई दिल्ली, जून 26 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। गुरु शिष्य सम्मान के पहले दिन भारतीय शास्त्रीय नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में गुरु संगीता दास ने ओडिसी, गुरु गीता चंद्रन ने भरतनाट्यम और गुरु मालती श्याम ने कथक की प्रस्तुति दी। कलाकारों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से भारतीय शास्त्रीय नृत्य की समृद्ध परंपरा को मंच पर जीवंत कर दिया। यह आयोजन गुरु-शिष्य परंपरा और भारतीय नृत्य विरासत का उत्सव बन गया, जिसमें कला प्रेमियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और सौंदर्य का भरपूर आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...