चम्पावत, दिसम्बर 15 -- टनकपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में स्पीक मैके संस्था ने शास्त्रीय नृत्य को बढ़ावा देने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कथक नृत्यांगना व शिक्षिका स्वीटी गुसाई ने बच्चों को कथक नृत्य और भारतीय परंपराओं की जानकारी दी। उन्होंने नृत्य के माध्यम से शिव वंदना का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधक डा. मनुश्रवा आर्य, प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडेय और अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...