वाराणसी, मार्च 16 -- वाराणसी, संवाददाता। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) के वाराणसी चैप्टर की वार्षिक बैठक रविवार को 'उल्लास मधुमास का' थीम पर हुई। रथयात्रा स्थित भक्ति भवन शहर के शिक्षाविद, संस्कृति प्रेमी और सामाजिक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के विशेष सत्र में आमंत्रित कलाकारों का सम्मान किया गया। मुंबई की निराली कार्तिक ने अपने गायन से कार्यक्रम को संगीतमय बना दिया। उन्होंने राग रागेश्वरी में आलाप से गायन की शुरुआत की। 'जब से तोरे संग लागे नेह...' बंदिश सुनाने के बाद उन्होंने होरी, दादरा और रसिया भी सुनाकर आनंदित किया। उनके साथ तबले पर अमित मिश्रा, हारमोनियम पर मोहित और सारंगी अंकित ने संगत की। कार्यक्रम की शुरुआत बनारसी ठंडई से स्वागत से हुई। वाराणसी चैप्टर के संयोजक अशोक कपूर ने संस्था की ...