कानपुर, फरवरी 15 -- कानपुर। शास्त्रीनगर में पत्नी व बच्चों को कमरे में बंद कर ई-रिक्शा चालक ने दूसरे कमरे में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पत्नी चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन तब तक वह फंदे से झूल चुका था। बच्चों की दुहाई देकर नशा छोड़ने की बात सुन युवक ने सुसाइड किया। पुलिस ने मामले की जांच कर शव पोस्टमार्टम भिजवाया। शास्त्रीनगर हंसनगर निवासी राजकुमार का 27 वर्षीय बेटा आशीष पासवान ई-रिक्शा चालक था। परिवार में पत्नी काजल, बेटी दिव्यांशी, बेटा आदर्श है। परिजनों के मुताबिक, आशीष को नशे की लत थी। बच्चों के भविष्य का हवाला देकर आशीष से नशा छोड़ने को कई बार कहा। इसको लेकर घर पर आए दिन विवाद होता था। शनिवार देर रात एक बार फिर नशा कर घर आया आशीष विवाद करने लगा। सुधरने की बात सुन उसने परिवार के सभी सदस्यों को कमरे में बंदकर बाहर से कुंडी लगा दी। ...