मेरठ, जून 2 -- आवास विकास परिषद के अफसरों के खिलाफ एवं अपने आशियाने बचाने के लिए शास्त्रीनगर सेक्टर दो एवं चार में महिलाएं सोमवार को भी धरने पर बैठी रही। दोनों ही धरनास्थलों पर महिलाओं ने पूजा-अर्चना की और भगवान से सेटबैक के नाम पर आशियानों में होने वाली तोड़फोड़ से बचाने की मन्नत मांगी। सेक्टर चार में महिलाओं ने धरनास्थल पर हनुमान चालीसा का भी पाठ किया। महिलाओं का कहना है कि सेटबैक नहीं छोड़ेगी। जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होगी, वह शांति प्रदर्शन जारी रखेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...