मेरठ, अप्रैल 10 -- मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को ट्रांसफार्मर धमाके के बाद निकली चिंगारियों ने सड़क किनारे बनी झुग्गियों को आग के हवाले कर दिया। महज कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे दो झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। पीवीएस रोड डी ब्लॉक पुल के पास बिजली घर के समीप झुग्गी-झोपड़ियों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियां नीचे झुग्गियों पर गिर गईं और आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पास की झुकी झोपड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया। हालात उस समय और गंभीर हो गए जब पास लगे ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हो गया। धमाके के बाद निकली चिंगारियां दूर तक फैल गईं, जिससे आग तेजी से फैलती चली गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड क बुलाया। मौके पर पहुंची दमकल ...