मेरठ, मार्च 20 -- नगर आयुक्त के निर्देश पर बकाया वसूली को लेकर शुक्रवार को शहर के शास्त्रीनगर और कंकड़खेड़ा जोन में बड़े बकायेदारों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 12 दुकानों और भवनों को सील किया।​ शास्त्रीनगर जोनल अधिकारी के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए चार दुकानों को सील कर दिया। इन दुकानों पर पांच लाख का गृहकर बकाया था। ​कंकड़खेड़ा जोन के वार्ड संख्या 2 और 12 में बड़े बकायेदारों के खिलाफ जोनल अधिकारी के नेतृत्व में आठ दुकानों और भवनों पर सीलिंग की कार्रवाई की गई।इन संपत्तियों पर निगम का करीब 16 लाख बकाया था, जिसके सापेक्ष मौके पर केवल 99,504 की ही प्राप्ति हो सकी। अधिकारियों के अनुसार अब सोमवार से बकाया वसूली की कार्रवाई तेज की जाएगी। वैसे शुक्रवार को नगर निगम द्वारा चलाए गए इस सघन अभियान के कारण कुल 45 लाख रुपये जमा हुए।

हिंदी हि...