कानपुर, मार्च 5 -- कानपुर। भाजपा विधायक सुरेंद्र मैथानी गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र में मेट्रो के चल रहे कार्य के तहत शास्त्री चौकी से बाईपास तक ग्रीन बेल्ट को चौड़ा कर सड़क को सकरा कर दिया गया है। मैथानी ने दौरा करने के बाद आरोप लगाया कि मेट्रो प्रबंधन जान बूझकर कर पिलर से अधिक चौड़ी ग्रीन बेल्ट विकसित कर रहा है। इससे जनता की तीन लेन की सड़क सिंगल में बची है। इन चीजों को सीएम योगी आदित्यनाथ के शहर आगमन पर उन्हें मिलकर देंगे। मैथानी बताया कि मेट्रो पिलर में डबल पुलिया से शास्त्री चौक तक पिलर टू पिलर ग्रीन बेल्ट मेट्रो के निर्माण करा रहा है। जैसे रावतपुर स्टेशन के सामने मात्र पिलर की चौड़ाई तक ही ग्रीनबेल्ट के नाम पर ग्रीन बेल्ट को समेटा गया है। सड़क को चौड़ा किया गया है। परंतु इस रूट पर शास्त्री चौक चौराहे से बाईपास तक पिलर से 24 फुट एक तर...