कन्नौज, मार्च 9 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर में संत रामपालजी महाराज के सत्संग का आयोजन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और सत्संग का लाभ प्राप्त किया। सत्संग में संत रामपालजी महाराज ने बताया कि जब कोई भक्त सच्चे सतगुरु की शरण में आकर नाम-दीक्षा लेता है और शास्त्रानुकूल सतभक्ति करता है, तब उसके जीवन के सभी कष्ट धीरे-धीरे समाप्त होने लगते हैं। उन्होंने कहा कि सच्चे सतगुरु की शरण में जाने से ही जीव आत्मा को जन्म-मृत्यु के चक्र से मुक्ति मिल सकती है। उन्होंने बताया कि जब साधक तत्वदर्शी संत से नाम-दीक्षा लेकर भक्ति मार्ग पर चलने लगता है, तो उसे यमराज तथा मृत्यु के बाद मिलने वाले दंड और नरक का भय नहीं रहता। सतगुरु की दीक्षा के बाद भक्त परमात्मा की शरण में आ जाता है और उसका जीवन आध्यात्मिक मार...