संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। आयोजित बैठक में गर्भवती महिलाओं से जुड़ी योजनओं को जननी सुरक्षा योजना व मातृ वंदन योजना के क्रियान्यवन पर जोर दिया।मुख्य विकास अधिकारी ने बैठक में जिला स्तर पर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, स्वास्थ्य संकेतकों की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक में डीपीएम विनीत श्रीवास्तव ने अब तक की प्रगति से अवगत कराया। मुख्य विकास अधिकारी ने स्वास्थ एवं चिकित्सा सहित सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में कदापि लापरवाही न बरती जाए, बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं का रूटीन टीकाकरण, बच्चों में कुपोषण के स्थिति की जांच आदि की विभा...