हरदोई, दिसम्बर 30 -- हरदोई। भाजपा के मिश्रिख सांसद अशोक रावत द्वारा सड़क बनवाए बगैर ही रुपया निकाल लेने की सीएम से की गई शिकायत की जांच के लिए विभागीय कवायद शुरू कर दी गई है। उधर इस मामले में शासन स्तर से जांच शुरू होने का इन्तजार है। सांसद ने आरोप लगाया है कि भरावन ब्लाक में महीठा से परागीखेड़ा संपर्क मार्ग का कार्य कराए बगैर ही ठेकेदार, अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, जेई ने मिलीभगत करके रुपया का आहरण कर लिया। मौके पर कोई काम हुआ ही नहीं। इस मामले में मौजूदा एक्सईएन प्रांतीय खंड एमडी गंगवार ने सहायक अभियंता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम गठित की है। इसमें दो जेई शामिल हैं। उधर चर्चा है कि लोकनिर्माण विभाग के पूर्व के अधिकारी काम कराए जाने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में कौन सच्चा है और कौन झूठा, यह जानने के लिए ग्रामीण उत्सुक हैं। लोगों का कह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.